मंडरायल-महेंद्र पाल।
मंडरायल कस्बे मे राष्ट्रपिता महात्मा  गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती क्षेत्र के सरकारी दफ्तरों सहित स्कूलों मे हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। मुख्य अतिथि एसडीएम प्रदीप कुमार के नेतृत्व में पंचायत समिति परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीरों के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा किए गए कार्यों का अधिकारी और नागरिकों द्वारा अपने वक्तव्य में उनका बखान किया गया। रिटायर्ड टीचर रामबाबू शर्मा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सविनय अवज्ञा आंदोलन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लोगों द्वारा भूख हड़ताल, आमरण अनशन एक ऐसा ब्रह्मास्त्र है जो गरीब जनता के लिए जहां सुनवाई नहीं होती तो भूख हड़ताल और आमरा अनशन यह महात्मा गांधी द्वारा ही शुरू किए गए थे। इसी के प्रश्नों पर आज हमारे देश की जनता उनके किए हुए कार्यों को अपनाती है और उनको सरकार इंसाफ भी देती है।

आदर्श विद्या मंदिर में हुआ कन्या पूजन का आयोजन।

बादामी देवी गोयंका आदर्श विद्या मंदिर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री कि पहले जयंती मनाई गई। इसके बाद में नवदुर्गा के उपलक्ष्य में आदर्श विद्या मंदिर में कन्या पूजन का कार्यक्रम आयोजित हुआ। विद्यालय परिसर में नौ देवियों की झांकी सजाई गई। उसके बाद में प्रधानाचार्य नरेश सिंह जादौन सहित वहां पर सैकड़ों की तादाद में लोगों ने नवदुर्गा की आरती उतारकर पूजा अर्चना की गई। इसके बाद पैर पखरनी की रस्म भी की गई। नवदुर्गा के इस महापर्व पर आदर्श विद्या मंदिर में कन्या पूजन का कार्यक्रम किया गया। जिसमें माता के सैकड़ों कन्या लांगुरओ को मालपुआ की प्रसादी ग्रहण करवाई। विद्यालय के समस्त छात्र छात्रा और आस-पड़ोस की कन्याओं को आदर्श विद्या मंदिर में मालपुए की रसोई का प्रसाद खिलाया गया। इस उपलक्ष्य में काफी लोग एकत्रित भी हुए।