सवाई माधोपुर-हेमेन्द्र शर्मा।
सवाई माधोपुर में आज राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस जवानों ने एकता रैली निकाली। रैली को कलेक्ट्रेट से पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार विश्नोई ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद रैली पुलिस लाइन पहुंचकर सम्पन्न हुई। जहां अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा ने पुलिस जवानों को राष्ट्रीय एकता व अखण्डता की शपथ दिलाई। इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक ग्रामीण अनिल डोरिया, पुलिस लाइन के संचार निरीक्षक सहित पुलिस जवान व अधिकारी उपस्थित रहे। राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस जवानों एवं अधिकारियों ने एकता रैली निकाली। इससे पूर्व पुलिस अधिकारियों ने पूर्व गृहमंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने एकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। पुलिस लाइन में जवानों को राष्ट्रीय एकता व अखण्डता की शपथ दिलाई गई। पुलिस खेल मैदान पर सभी खिलाड़ियों व पुलिस जवानों की सौ मीटर की दौड़ का आयोजन किया गया।