श्रीगंगानगर-राकेश मितवा।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एक दिवसीय दौरे पर आज श्रीगंगानगर आयेंगे। कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सायं 3 बजे हनुमानगढ़ से प्रस्थान कर 3.30 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेंगे। वे डॉ. भीमराव अम्बेडकर राजकीय महाविद्यालय के मैदान में जिला स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल स्पर्धाओं का अवलोकन करने के बाद विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास/लोकार्पण समारोह कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री 5 बजे गंगानगर से प्रस्थान कर 5.15 बजे सूरतगढ़ पहुंचेंगे तथा 5.30 बजे सूरतगढ़ से प्रस्थान कर 6.30 बजे जयपुर पहुंचेंगे।

कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर गंगानगर विधायक राजकुमार गौड़, जिला कलक्टर रूक्मणि रियार सिहाग, पुलिस अधीक्षक आनन्द शर्मा ने तैयारियों का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। इस अवसर पर एडीएम सर्तकता कमला अलारिया, एडीएम सूरतगढ़ अरविन्द जाखड़, एसडीएम मनोज कुमार मीणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।