जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विजयादशमी पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। गहलोत ने कहा कि विजयादशमी का पर्व बुरी शक्ति के विनाश और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह पावन पर्व हमें सदैव स्मरण कराता है कि सच्चाई का साथ देने वालों की हमेशा जीत होती है। उन्होंने कहा कि समाज में फैली क्रोध, असत्य, ईष्र्या व आलस्य जैसी आंतरिक बुराई को खत्म करना ही आत्म विजय है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात कर व अपने भीतर की बुराइयों को त्यागकर जीवन में सदाचार की राह पर चलें।