जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दुर्गा अष्टमी के शुभ अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में गहलोत ने कहा कि देवी उपासना का यह पर्व अपने आप में महत्वपूर्ण है। दुर्गाष्टमी मातृशक्ति की आराधना की प्रेरणा देती है। हमारी संस्कृति में सदा ही मातृशक्ति का आदर करने की गौरवमयी परम्परा रही है। मुख्यमंत्री ने इस पावन अवसर पर प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि वे महिला सशक्तिकरण एवं बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास करें। साथ ही, भू्र्ण हत्या जैसी कुरीति को समाज से नष्ट करने और महिलाओं की सुरक्षा एवं उनका सम्मान करने का संकल्प लें। कोई भी देश महिलाओं की भागीदारी के बिना प्रगति नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण को लेकर प्रतिबद्ध है और प्रदेश के कल्याण के लिए लिए जा रहे अधिकांश निर्णयों के केन्द्र में महिलाएं हैं। इसी क्रम में राज्य सरकार द्वारा उड़ान योजना एवं महिला निधि जैसी महत्वांकाक्षी योजनाएं लागू की गई हैं।