मंडरायल- महेंद्र पाल। 
करौली जिले के मंडरायल कस्बे के हनुमान पाडे और वरवारी अथाई पर चल रही नवदुर्गा की झांकियों का बुधवार को विधि विधान से समापन हुआ। दशहरा के पावन पर्व पर हर साल की भांति इस साल भी देवी प्रतिमाओं का विसर्जन चंबल नदी में ले जाकर किया गया। कस्बे के हनुमान पांडे और वरवारी अथाई पर भक्तगणों द्वारा देवी प्रतिमाओं की स्थापना कर 9 दिन तक झांकियां सजाई गई। साथ ही नवरात्रि के दिनों में हर साल की भांति इस साल भी देवी झांकियों का कार्यक्रम रखा था जो 9 दिन तक बड़े धूमधाम के साथ हर्षोल्लास के साथ में देवी की रोजाना अलग-अलग झांकियां दिखाई जाती थी। आज दशहरा के पावन पर्व पर दोनों स्थानों से देवियों की पूजा अर्चना कर कस्बे के बाजार में होकर एक एक कर ढोला निकाले गए। जिसमें सैकड़ों की तादाद में महिला और पुरुष भक्तों ने हिस्सा लिया। इस दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।