जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।                हरियाणा विधानसभा की जन स्वा. जल संसाधन कमेटी ने राजस्थान विधानसभा के सदन एवं गैलरीयों का अवलोकन किया। विधानसभा सचिव महावीर प्रसाद शर्मा ने कमेटी के सदस्यों को पुष्प गुच्छ तथा राजस्थान विधानसभा का साहित्य भेंट किया।हरियाणा विधानसभा की जन स्वा. जल संसाधन कमेटी के सभापति दीपक मंगला सहित समिति के सदस्य विनोद बिहाना, लीलाराम, मामन खान एवं डॉ. कृष्ण लाल मिढढा और हरियाणा समिति के अधिकारी रविन्द्र सिंह सहित सचिवालय के अधिकारी मौजूद रहे।