जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 1 नवंबर को पुष्कर में अंतरराष्ट्रीय पुष्कर कार्तिक मेला 2022 का ध्वजारोहण कर शुभारंभ करेंगे। सीएम गहलोत की पुष्कर यात्रा को लेकर मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी हुआ है। प्रशासन और पुलिस ने सीएम की पुष्कर यात्रा को लेकर तैयारियों को अंतिम चरण देना शुरू कर दिया है। जानकारी के मुताबिक सीएम अशोक गहलोत उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट से 3 बजे विशेष हवाई जहाज से रवाना होंगे। 3:45 बजे वह किशनगढ़ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से हेलीकॉप्टर से 4 बजे किशनगढ़ एयरपोर्ट से पुष्कर के लिए रवाना होंगे। 4:15 बजे मेला मैदान में सीएम पुष्कर मेले का शुभारंभ ध्वजारोहण कर करेंगे। मेला मैदान के सामने ही विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन कर गहलोत ब्रह्मा मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए बनाए गए एंट्री प्लाजा का विधिवत उद्घाटन करेंगे। मंदिर में दर्शन के उपरांत सीएम पुष्कर सरोवर के ब्रह्म घाट पर जाएंगे। जहां वे दीपदान कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद ब्रह्म घाट पर पुष्कराज की महाआरती होगी। महाआरती के तत्पश्चात सीएम अशोक गहलोत पुष्कर से किशनगढ़ के लिए 7 बजे रवाना होंगे। 7:45 बजे किशनगढ़ एयरपोर्ट से 7:55 पर रवाना होंगे। रात्रि 8:15 बजे जयपुर पहुंचेंगे।