चित्तौड़गढ़-गोपाल चतुर्वेदी।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने राजस्थान सरकार में मचे घमासान पर कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सेवा करने वाली पार्टी है वही कांग्रेस के नेता मेवा खाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। साथ ही महंगाई के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था दूसरे देशों की अपेक्षा बहुत अच्छी है और इसे सुधारने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री लगातार इस और कार्य कर रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने अपने चित्तौड़गढ़ यात्रा के दूसरे दिन भाजपा जिला कार्यालय में मीडिया से रूबरू होते हुए। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस तरह से राजस्थान में सत्ता का घमासान चल रहा है जिसमें कांग्रेस के गांधी परिवार के युवा राहुल गांधी राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद लेना नहीं चाह रहे हैं। वही राजस्थान के मुख्यमंत्री अपना पद छोड़ना नहीं चाह रहे हैं और इसी घमासान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी के साथ कई मंत्री भी कहने के लिए आलाकमान से बगावत भी कर बैठे हैं। जो कि पूरे देश की राजनीति में पहली बार देखने को मिला है जिसमें मुख्यमंत्री ने अपनी सीट बचाने के लिए इस तरह की व्यूरचना बनाई है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से यह घटनाक्रम चल रहा है उसे प्रदेश की जनता देख रही है और आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से वह अपना हिसाब लेगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह से प्रदेश में कानून व्यवस्था के हालात हैं वह बद से बदतर है महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं। दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ी है।असामाजिक तत्व बड़ी बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। लेकिन मुख्यमंत्री को अपनी सरकार बचाने के लिए होटल में रुकना पड़ रहा है राष्ट्रीय मुद्दों की बात करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विदेशों में भारत की साख बढ़ी है और करोना काल में जिस तरह से भारत ने मजबूती के साथ पड़ोसी देशों और अन्य देशों को वैक्सीन पहुंचाकर मदद की है उससे भी अन्य देशों में भारत की मित्रता प्रगाढ हुई है। अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था अन्य देशों की तुलना में बेहतर स्थिति में है। उन्होंने स्वीकार किया कि देश में महंगाई का ग्राफ बढ़ा है लेकिन अन्य देशों के मुकाबले भारत में महंगाई की दर बहुत कम है। जिसे नियंत्रण करने के लिए वित्त मंत्री की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। सरकारी एजेंसियों के दुरुपयोग के बारे में उन्होंने कहा कि ऐसा एक भी प्रमाण नहीं है कि मोदी सरकार में इन एजेंसियों का दुरूपयोग हुआ है। सभी एजेंसी निष्पक्ष तरीके से अपना कार्य कर रही है और जो भी दोषी हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इस पत्रकार वार्ता में चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम भी मौजूद रहे।