चित्तौड़गढ़-गोपाल चतुर्वेदी।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने राजस्थान कांग्रेस में मच रहे घमासान को लेकर कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी प्रदेश के मुख्यमंत्री,  विधानसभा अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष ने एक साथ एक गुट बनाकर राष्ट्रीय आलाकमान के खिलाफ मोर्चा खोला हो और यह सिर्फ इसलिए हुआ है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपनी कुर्सी छोड़कर राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बनाना चाह रहे हैं।भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी चित्तौड़गढ़ पहुंचे जहां पर उन्होंने चित्तौड़गढ़ सेवा संस्थान की ओर से इंदिरा गांधी प्रियदर्शनी ऑडिटोरियम में आयोजित हमारा गौरवशाली अतीत एवं स्वर्णिम भविष्य विषय पर व्याख्यानमाला में अपने विचार व्यक्त किए। अपने संबोधन में राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि जिस तरह से राजस्थान की सरकार ने शासक अकबर को मेवाड़ के वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप से महान बताया है वह दर्शाता है कि कई सालो तक देश पर राज कर चुकी पार्टी की मनोदशा क्या है। जिसे इतिहास के बारे में जानकारी भी नहीं है की महानता क्यों और किस लिए होती है।उन्होंने राजस्थान कांग्रेस में मच रहे घमासान को लेकर कहा कि यह इतिहास में पहली बार हुआ है कि किसी प्रदेश के मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा अध्यक्ष ने एक साथ मिलकर आलाकमान के खिलाफ मोर्चा खोला है और यह भी सिर्फ इसलिए की मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के कांटों भरा ताज लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। उसी से बचने के लिए यह पूरा नाटक रचा गया है। उन्होंने कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और  वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के बारे में कहा कि गांधी परिवार से राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाना नहीं चाह रहा है और राज्य का राजस्थान का मुख्यमंत्री है कि अपनी कुर्सी छोड़ना नहीं चाह रहा है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में बडी अजीब सी स्थिति देखी जा रही है जिस पार्टी को  अलग अलग गुट के दो पायलट मिलकर चलाना चाह रहे हैं। इस खींचतान मे पार्टी का डूबना निश्चित है। वर्तमान मे जो स्थितियां दिखाई दे रही है जिसे देख कर लग रहा है कि आने वाले समय में पूरे देश की तरह प्रदेश में कांग्रेस गायब होने के कगार पर ख़डी है। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री चंद्रशेखर ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस पूरे कार्यक्रम में पूर्व शिक्षा मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता वासुदेव देवनानी,  चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी, पूर्व यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी, चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या,  कपासन विधायक अर्जुनलाल जीनगर, बड़ीसादड़ी विधायक ललित ओस्तवाल, चित्तौड़गढ़ अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन आई एम सेठिया सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।