जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
कांग्रेस अध्यक्ष बनने के लिए इनकार करने के बाद रेस से बाहर हुए अशोक गहलोत कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकाअर्जुन खड़गे के प्रस्तावक बने। कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर तस्वीर साफ होने के बाद अब सभी की निगाहें राजस्थान पर टिक गई हैं। वर्तमान में राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ही हैं। दरअसल राजनीतिक गलियारों में सभी की निगाहें दिल्ली की तरफ टिकी हुई है कि कांग्रेस आलाकमान राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत को लेकर क्या फैसला करता है। 
यही कारण है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दिल्ली में चुनावी मैनेजमेंट में जुटे हुए हैं। उन्होंने मल्लिकाअर्जुन खड़गे के आवास पर केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की। साथ ही साथ ही गहलोत नामांकन के समय और नामांकन से पहले भी कांग्रेस के आलानेताओ से मुलाकात में मशगूल रहे। 
नामांकन के दौरान अशोक गहलोत मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ चल रहे थे। गहलोत ने दिल्ली में लॉबिंग करते हुए राज्यसभा सांसद मुकुल वासनिक, अंबिका सोनी, पवन बंसल, आनंद शर्मा, भूपेंद्रसिंह हुड्डा, पृथ्वीराज चव्हाण, अविनाश पांडेय, मनीष तिवारी, राजीव शुक्ला से मुलाकात की। मतलब साफ है कि गहलोत कांग्रेस आलाकमान से सीधे संपर्क में रहने वाले नेताओं के साथ ही G-23 के नेताओं को भी साधकर जयपुर लौटे है।