कोटा-ब्यूरो रिपोर्ट।
कोटा शहर में चंबल की पुलिया पर मंगलवार रात को एक टैंकर ने महिला को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना से आक्रोशित कुछ लोगों ने यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। मामला रात करीब 8:30 बजे का है। जब नयापुरा की तरफ से कुन्हाड़ी की तरफ एक स्कूटी पर सवार दम्पति जा रहे थे। लेकिन पुलिया पर चल रहे निर्माण कार्य के चलते काफी मात्रा में बजरी पुलिय पर पड़ी हुई थी। इस बजरी के चलते स्कूटी स्लिप हो गई। जिससे स्कूटी पर सवार महिला पुरुष नीचे गिर गए। दंपती आर्मी एरिया के इंजीनियर रेजीमेंट के क्वार्टर में रहते थे। मृतका बबीना गुर्जर के पति लोकेश आर्मी के जवान हैं। दोनों ही आर्मी एरिया से कुन्हाड़ी की तरफ जा रहे थे तभी पीछे से आ रहे एक पेट्रोलियम के टैंकर ने महिला को कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई है। घटना की सूचना पर नयापुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पर कुछ लोगों ने यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल का विरोध शुरू कर दिया। लोगों ने शांति धारीवाल के खिलाफ नारेबाजी की। इन लोगों का तर्क है कि आपाधापी में निर्माण कार्य करवाए जा रहे हैं। जिसके चलते हादसा हुआ है। नयापुरा पुलिस के मुताबिक टैंकर को पकड़ लिया है। साथ ही ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। मृतका बबीना गुर्जर है। वह अपने पति लोकेश गुर्जर के साथ ही जा रही थी। मृतक महिला बबीना आर्मी अस्पताल ले जाया गया है। साथ ही लोकेश को भी आर्मी हॉस्पिटल भेजा है।