बीकानेर ब्यूरो रिपोर्ट।
राज्यपाल कलराज मिश्र सांख्य दर्शन के प्रणेता महर्षि कपिल की तपोभूमि कोलायत पहुंचे। उन्होंने वहां राज्य की प्रथम महिला सत्यवती मिश्र के साथ कपिल मुनि, गरूड़ जी और मुनि वशिष्ठ की पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की।राज्यपाल मिश्र ने बाद में कोलायत सरोवर में पारम्परिक दीप-दान भी किया। कोलायत में उन्हें मुख्य पूजारी बनवारी लाल ने बताया कि ब्रह्मा के प्रपौत्र महर्षि कपिल अपनी मां देवहुति के स्नान के लिए यहां गंगा लेकर आए थे। वही आज पवित्र कपिल सरोवर है।
गजनेर पैलेस की भव्यता को सराहा।
राज्यपाल कलराज मिश्र ने कोलायत से बीकानेर लौटते वक्त कुछ समय गजनेर में बिताया। राज्यपाल ने गजनेर झील और वहां की वनस्पतियों को देख प्रकृति की सुरम्यता को सराहा। उन्होंने झील के पास बने पाषाण निर्मित भव्य महलों की स्थापत्य भव्यता की भी सराहना की।