करौली ब्यूरो रिपोर्ट।
सावन माह में आने वाली सावनी तीज पर रविवार को शहर के मंदिर सजे हुए नजर आए। करौली नगरी के आराध्य भगवान मदन मोहन जी के दरबार में सावनी तीज पर दर्शनों के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। भगवान मदना के भक्त दूर-दूर से कनक दंडवत देकर मदीना के दरबार में पहुंचे। सावनी तीज के उपलक्ष्य में भगवान मदनमोहन जी झुला पर झुलते हुऐ नजर आऐ। सावन तीज पर भक्तों की आवक को देखते हुए पुलिस प्रशासन चाक चौबंद रहा। दरअसल जिला मुख्यालय स्थित क्षेत्र के प्रसिद्ध मदनमोहन जी मन्दिर में सावनी तीज के मौके पर श्रदालुओ की भीड उमड पडी। सावनी तीज के उपलक्ष्य में भगवान मदनमोहनजी झुला पर झुलते हुऐ नजर आऐ। मन्दिर प्रागण में श्रदालु कतारबद्ध होकर मदनमोहन के जयकारे लगाते हुऐ दर्शनो का लाभ लिया। श्रदालुओ की सुविधाओ को देखते हुऐ यातायात पुलिस ओर जिला पुलिस के जवान मुस्तैद नजर आऐ। शहर के मुख्य भीडभाड वाले इलाको में से भारी वाहनो के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। तीज को देखते हुऐ शनिवार शाम से ही कनक दण्डवत देते श्रदालुओ का आना शुरू हो गया। शामतक मन्दिर प्रागण भीड से खचाखच भरा हुआ नजर आया। गौरतलब है की क्षेत्र के प्रसिद्ध मदनमोहन जी साल में दो बार धुलण्डी ओर सावनी तीज के मौके पर झुला झुलते है। जिसमें क्षेत्र सहित आसपास के जिला ओर राज्यो के श्रदालु भाग लेते है।