कोटा-हंसपाल यादव।
स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने ऑक्सीजोन पार्क (सिटी पार्क)का निरीक्षण कर विकास कार्यों का जायजा लिया। कार्य को गति देने के लिए उन्होंने श्रमिक बढाने एवं जलस्रोंतों में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
उन्होंने पार्क के मुख्य द्वार पर विभिन्न प्रजातियों के फूूलदार पौधों का निरीक्षण कर संख्या बढाने तथा दुपहिया वाहनों को फूटपाथ की तरफ जाने से रोकने के लिए रैलिंग का प्रावधान करने के निर्देश दिये। उन्होंने पार्क के अन्दर नहर में पानी का प्रवाह शुरू करने से पहले जीरो गिट्टी डालने के निर्देश दिये जिससे जलीय जीवों के लिए भोजन के लिए अनुकूलता रह सके। उन्होंने पार्क में बनाये गये चौराहों, पहाडी, काइटेनिक सर्किल, कैफेटिक एरिया, नहर एवं झरनों के निर्माण कार्य का निरीक्षण कर सभी कार्य समय पर कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि पार्क में कोई भी क्षेत्र हरियाली से वंचित नहीं रहे। फूटपाथ के दोनों ओर इस प्रकार के पौधे लगायें कि उनमें वर्षभर हरियाली एवं फूल आते रहे। उन्होंने अलग-अलग ब्लॉक में विभिन्न प्रजातियों पौधों से तैयार किये गये सघन पौधरोपण के क्षेत्रों का मौके पर जाकर निरीक्षण किया तथा इसी भांति कार्य को गति प्रदान करने के निर्देश दिये। उन्होंने पार्क के विभिन्न फव्वारों, जलस्रोंतो नहर, तालाब एवं पार्क के विभिन्न ब्लॉक में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि पार्क में बनने वाली पहाड़ी आकर्षक होगी जिसे अन्दर प्रदेश का सबसे बड़ा कैफेटिक एरिया भी होगा जिसमें पर्यटक आ-जा सकेगे तथा समीप ही स्थानीय व्यंजनों का आनन्द ले सकेंगे।
विश्व स्तरीय बनेगी पहचान।
स्वायत्त शासन मंत्री ने कहा कि कोटा में मूर्त रूप लेने जा रहे सिटीपार्क में बनाये गये मॉन्यूमेंन्टस में पुरातन, आधुनिक संस्कृति का संगम हाने के साथ विश्व स्तरीय निर्माण शैली का उपयोग किया गया है। उन्होंने बताया कि इसके विभिन्न निर्माण कार्यों में भारतीय, युरोपियन एवं पुरातन पद्धति का उपयोग किया गया है, इसमें सबकुछ ऐसा होगा जिसे देखने देश दुनिया के पर्यटक प्रतिवर्ष कोटा आयेंगे। उन्होंने बताया कि इसमें बनाई गई पक्षीशाला में जहां विश्व की प्रमुख प्रजातियों के पक्षियों को पर्यटक नजदीक से निहार सकेंगे वहीं घास से आच्छादित पहाडियां आने वालों का मन मोहित करेंगी।
विद्यार्थियों को तनावमुक्त का संदेश देंगे।
ऑक्सीजोन पार्क में विश्व स्तरीय सुविधाओं के साथ कोचिंग एरिया होने के कारण विद्यार्थियों के तनावमुक्त रखने के लिए अनेक मॉन्यूमेंन्टस बनाये गये है। पुस्तक के उडते हुए पन्ने के साथ महामानव का सर्किल पुस्तकों का जीवन में महत्व देने का संदेश देगा। सघन जंग का माहौल मिलेगा तो कल-कल बहता झरना, तालाब, नहरों में जलीय जीवों, पक्षियों की क्रिडा को विद्यार्थी नजदीक से देख सकेंगे। घास की आकृति के दौड लगाते घोडे, टेडी वीयर, हिरन की प्रतिकृति सुखद अनुभूति देंगे साथ ही विज्ञान सेन्टर में रिसर्च संबधी जानकारी एवं विज्ञान की पहेलियों को विद्यार्थी सुलझा सकेंगे। इस अवसर पर जिला कलक्टर हरिमोहन मीना, नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष रविन्द्र त्यागी, ओएसडी आरडी मीना, सचिव राजेश जोशी, मुख्य अभियंता ओपी वर्मा सहित संबन्धित अधिकारी, जनप्रतिनिधी उपस्थित रहे।