करौली ब्यूरो रिपोर्ट।
करौली-धौलपुर सांसद डा. मनोज राजोरिया ने मंगलवार को कृषि विज्ञान केन्द्र एकोरासी ग्राम पंचायत बनकी हिण्डौन में आयोजित गरीब कल्याण सम्मेलन में भाग लिया। सांसद डा. राजोरिया ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की सरकार के 08 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रधानमंत्री ने शिमला हिमाचल प्रदेश से केन्द्र की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों एवं प्रधानमंत्री किसान सम्माननिधि के तहत 10 करोड से अधिक किसानों को 21 हजार करोड से अधिक की 11वी किश्त जारी की। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सम्पूर्ण देश में कृषि विज्ञान केन्द्रों के साथ - साथ अन्य स्थानों पर भी लाभार्थियों को बुलाकर कार्यक्रमों के माध्यम से किया गया। करौली जिले में यह कार्यक्रम कृषि विज्ञान केन्द्र करौली एकोरासी ग्राम पंचायत बनकी हिण्डौन में आयोजित किया गया। सांसद राजोरिया ने बताया कि इस कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र करौली के द्वारा कृषि विश्वविद्यालय कोटा के प्रसारण शिक्षा निदेशालय की अनुसूचित जनजाति परियोजना में गोदित ग्राम योजना के तहत महिलाओं सिलाई मशीनों का वितरण भी किया गया। इस कार्यक्रम में सांसद डा. मनोज राजोरिया के साथ कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक आर. के मीणा, भाजपा सूरौठ के मण्डल अध्यक्ष चरण सिंह सोलंकी, ब्राह्मण समाज तहसील हिण्डौन के अध्यक्ष अशोक शर्मा, भाजपा एस.सी. मोर्चा जिला अध्यक्ष बाबू लाल जाटव, गिर्राज मित्तल, बबली चतुर्वेदी, सतपाल चौधरी, नाहर सिंह सरपंच, पिन्टू सेालंकी, विजय सिंह डागुर, सुगर सिंह गुर्जर, हरभान सिंह जाटव,महेन्द्र चौधरी, एडवोकेट विक्रमपाल, ओमप्रकाश गुप्ता,  आदि भाजपा कार्यकर्ता एवं सैंकडों की संख्या में किसान लाभार्थी उपस्थित रहे।