धौलपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
धौलपुर जिले में भाजपा द्वारा सत्ताधीश कांग्रेस सरकार  की कुरीतियों के विरुद्ध जन आक्रोश रैली का आयोजन किया गया। जिसमें गांव गांव से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित हुए। हजारों की संख्या में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी जवाहर सिंह बेडम ने कहा कि आज राजस्थान की गहलोत सरकार की  जन विरोधी नीतियों, बिजली विभाग की मनमानी, चिकित्सालयो की अव्यवस्थाओं , किसानों को ऋण नहीं मिलने के कारण हो रही परेशानियां, युवाओं के लिए रोजगार उपलब्ध नहीं होने से उत्पन्न बेरोजगारी, महिलाओं पर बढ़ते अत्याचारों पर कांग्रेस सरकार का कोई अंकुश नहीं है नगर परिषद एवं अन्य कार्यालय भ्रष्टाचार का अड्डा बना हुए हैं कांग्रेस का प्रत्येक विधायक मुख्यमंत्री बना बैठा है। हालात ऐसे हैं कि 2023 तक हमको इनकी अत्याचारों से संघर्ष करना ही पड़ेगा और 2023 में जनता इनको अपने मत से जवाब दे देगी। कार्यक्रम की इसी कड़ी में भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवण वर्मा ने कहा के कांग्रेस के शासन में दलाली प्रथा बढ़ गई है। बिना दलाल के काम नहीं हो रहे हैं अत्याचारों से जनता बहुत दुखी है और उसने राजस्थान की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को 2023 में पूर्ण जनमत देने का मन बना लिया है। कांग्रेस सरकार ने राजस्थान को अपराधों और अत्याचारों मे देश में नंबर वन किया। कांग्रेस सरकार में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के ऊपर बढ़ रही आपराधिक घटनाओं, कर्मचारियों की परेशानियों, जर्जर सड़क व्यवस्था एवं दम तोड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में आज आक्रोशित जनता ने भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले जन आक्रोश रैली में खूब उत्साहित होकर भाग लिया। बसेड़ी से पूर्व विधायक महामंत्री सुखराम कोली ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिले भर में हो रही अनियमितताओं एवं ठेकों में धांधली को लेकर हमारे कार्यकर्ता हमेशा से आवाज बुलंद की है और की जन आक्रोश रैली भी एक संघर्ष का हिस्सा है। जन आक्रोश रैली के संयोजक कमल पहाड़िया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जन-जन की पार्टी है, जो संसद से सड़क तक जनता के लिए संघर्ष करती है उसी के उपलक्ष्य में गूंगी बहरी कांग्रेस को जगाने के लिए जन आक्रोश रैली का आयोजन किया गया है। जन आक्रोश रैली को धौलपुर विधायक शोभारानी कुशवाह, मोती लाल मीणा एवं विशंभर दयाल शर्मा द्वारा भी संबोधित किया गया। इस कार्यक्रम में उपाध्यक्ष कैलाश सोनी, सुरेश कौशिक राजीव रस्तोगी, नाग्वेंद्र सिंह, जिला महामंत्री सतेंद्र पाराशर, जितेंद्र तिवारी, विधानसभा प्रभारी प्रशांत परमार, राजा खेड़ा विधानसभा सह प्रभारी डॉ.मनोज शर्मा, बाड़ी विधानसभा सह प्रभारी जयवीर पोसवाल, मंडल प्रभारी रणवीर सिंह उर्फ हप्पू , मुकेश हनुमान पुरा,कार्यालय मंत्री नंदकिशोर शुक्ला, विष्णु सिंघल , जिला मीडिया प्रभारी मुकेश सक्सेना, हरेंद्र राव, रितिक बर्मा, बृजमोहन शर्मा, राम किशोर शर्मा, भैरो सिंह, मुश्ताक कुरेसी, महिला मोर्चा जिला महामंत्री कल्पना शर्मा, जिला उपाध्यक्ष रानू त्यागी,उमा सिंह, छाया शर्मा, नर्मदा शर्मा, दया दुबे, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उपेंद्र कुशवाह, विनय परमार, आनंद शर्मा ,जितेन सिंह राजोरिया, लोकेंद्र पार्षद, राम शर्मा, पार्षद, विवेक शर्मा पार्षद, इमरान कुरैशी पार्षद, सगीर खान, विक्रम सिसोदिया,राहुल जाट, पुष्पेंद्र राजावत, हरीनिवास प्रधान कुकू शर्मा,हेम सिंह लोधा, रामप्रसाद बघेला , विवेक पार्षद,अनिल धारिया पार्षद, नितिन मंगल, राजवीर राजावत, महेंद्र दुबे, समीर खान, नीतू यादव, सोना अग्रवाल, राहुल बघेला, रविंद्र हतवारी, लाडली मोहन त्यागी, ईशु कांत, हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।