जालोर ब्यूरो रिपोर्ट।
राज्य बजट घोषणाओं में जालोर जिले के लिए हुई घोषणाओं के अनुसरण में जिला कलक्टर निशान्त जैन द्वारा घोषणाओं की क्रियान्विति के लिए जिले में गत एक सप्ताह में 13 स्थानों पर भूमि का आवंटन किया गया हैं।वही 7 स्थानों पर भूमि आवंटन के प्रस्ताव राज्य सरकार व 3 स्थानों पर भूमि आवंटन के प्रस्ताव संभागीय आयुक्त जोधपुर को स्वीकृति के लिए भेजे गये हैं। जिला कलक्टर निशान्त जैन ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा बजट घोषणा वर्ष 2019-20 से वर्ष 2022-23 तक जालोर जिले के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी घोषणाएँ की गई। जिनकी क्रियान्विति के लिए जिले में गत एक सप्ताह में 13 घोषणाओं के लिए भूमि का आवंटन किया गया। वही 7 घोषणाओं के लिए राज्य सरकार व 3 घोषणाओं के लिए संभागीय आयुक्त जोधपुर को भूमि आवंटन के प्रस्ताव भिजवाये गये।

उन्होंने बताया कि बजट घोषणा वर्ष 2019-20 में की गई घोषणाओं के अनुसरण में नवीन उप स्वास्थ्य केन्द्र भीमगुडा, पशु चिकित्सा उप केन्द्र हालीवाव व पशु चिकित्सा उप केन्द्र सिपाहियों की ढाणी के लिए भूमि आवंटित की गई हैं। वही बजट घोषणा वर्ष 2020-21 के तहत पशु चिकित्सा उप केन्द्र सिवाडा के लिए भूमि आवंटन किया गया हैं। उन्होंने बताया कि बजट घोषणा वर्ष 2022-23 में की गई घोषणाओं के अनुसरण में सिलासन (रानीवाड़ा) में 33केवी जीएसएस, बालवाड़ा (सायला), देताखुर्द (जालोर) व सिलासन (रानीवाड़ा) में उप स्वास्थ्य केन्द्रों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में क्रमोन्नत किये जाने के लिए, चितलवाना (सांचौर) में सावित्री बाई फूले बालिका छात्रावास, कस्तूरबां गांधी आवासीय बालिका छात्रावास, सरनाऊ में आयुष चिकित्सालय तथा नवक्रमोन्नत भाद्राजून तहसील के लिए भूमि आवंटित की गई हैं। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार वर्ष 2021-22 में की गई घोषणाओं के तहत नवीन औद्योगिक क्षेत्र डावल (चितलवाना) एवं सायला, बागोड़ा, चितलवाना व सरनाऊ में मेजर ध्यानचंद खेल स्टेडियम के लिए तथा बजट घोषणा वर्ष 2022-23 के तहत जालोर के खेडाधनारी (आहोर) में औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना तथा पांथेड़ी (सायला) में औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना के लिए भूमि आवंटन के प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजे गये हैं। वही केशवना (सायला) में कृषि महाविद्यालय खोले जाने, रेवतड़ा (जालोर) में राजकीय महाविद्यालय खोले जाने व जालोर में नर्सिंग महाविद्यालय खोलने के लिए भूमि आवंटन के प्रस्ताव संभागीय आयुक्त जोधपुर को स्वीकृति के लिए भेजे गये हैं जिनकी शीघ्र ही स्वीकृति प्राप्त हो जायेगी।