करौली ब्यूरो रिपोर्ट।
करौली जिला चिकित्सालय के क्वारेटाइन सेंटर से बीते 12 फरवरी को फरार हुए एक कैदी को करौली पुलिस ने जयपुर के धानक्या इलाके से गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की है। कैदी वहा पर अपने रिश्तेदार के घर पर छुपा हुआ था। करौली कोतवाली थाना अधिकारी रामेश्वर दयाल ने बताया कि 12 फरवरी को नवीन जिला चिकित्सालय में बनाए गए कोविड वार्ड मे से कैदी राजेश उर्फ गोटया खिडकी का सरिया तोडकर फरार हो गया था। जिसको पकडने के लिए पुलिस की टीमे जगह जगह दबीश दे रही थी। गुरूवार सुबह पुलिस टीम ने जयपुर के धानक्या के पास दबीश देकर कैदी को गिरफ्तार कर लिया है। जिससे आज ही करौली न्यायालय मे पेश किया जाएगा। थानाधिकारी ने बताया की कैदी अपने रिश्तेदार के घर पर छुपा हुआ था।

यह था पूरा मामला।
दरअसल जिला चिकित्सालय के नवीन भवन में बनाये कोविड वार्ड में भर्ती एक कैदी खिड़की का सरिया तोड़कर 12 फरवरी को देर रात फरार हो गया था। कैदी को कोरोना पॉजिटिव होने पर 12 फरवरी के 2 दिन पूर्व ही कोविड वार्ड में भर्ती कराया था।जानकारी के अनुसार सपोटरा पुलिस ने डाबरा के क्षेत्रपाल धाम मंदिर में चोरी के आरोप में भरतपुर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर राजेश पुत्र बत्तीलाल उम्र 20 वर्ष निवासी भंवरकी बाटोदा जिला सवाई माधोपुर व एक अन्य को 10 फरवरी  गिरफ्तार किया था। न्यायालय द्वारा आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश हुए थे। लेकिन कोरोना पॉजिटिव आने के कारण उसे जिला चिकित्सालय की एमसीएच विंग में बनाये कोविड वार्ड में रखा गया। 12 फरवरी को कैदी कोविड वार्ड की खिड़की के सरिया को तोड़कर फरार हो गया था। कैदी के फरार होने की जानकारी पुलिस कर्मियों को आधी रात में लगी। जिसके बाद से ही पुलिस की टीम में जगह-जगह दबिश देकर कैदी की तलाश में जुटी हुई थी जिसको आज करौली पुलिस ने जयपुर से गिरफ्तार कर लिया है।