उदयपुर-भगवान प्रजापत।
प्रदेश सरकार के स्वायत्त शासन विभाग ने एक आदेश जारी कर भींडर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष गोवर्धनलाल और भवन निर्माण समिति के पूर्व अध्यक्ष मगनीराम को पार्षद पद से निलम्बित कर दिया है। दोनो पर भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद जांच के लिए कमेठी गठित हुई थी।जांच में यह बात सामने आई कि दोनों पर लगे आरोप सही है और विभाग ने दोनों को दोषी मानते हुए दोनो पर निलम्बन की कार्रवाई हुई। वर्तमान में दोनों जनता सेना से भींडर नगर पालिका में पार्षद है। इससे पहले जनता सेना के बोर्ड में गोवर्धनलाल अध्यक्ष और मगनीराम भवन निमार्ण समिति अध्यक्ष रह चुके है। राजस्थान नगरपालिका अधिनियम 2009 की धारा 39 के तहत यह कार्रवाई की गई। इस आदेश के बाद तत्काल प्रभाव से दोनों को पद से निलम्बित कर दिया गया है।