चित्तौड़गढ़-गोपाल चतुर्वेदी।
विद्याधर नगर विधायक और पूर्व भाजपा कैबिनेट मंत्री नरपत सिंह राजवी सोमवार को चित्तौड़गढ़ रुके। जहां सर्किट हॉउस मे उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की।इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा द्वारा दिए गए महाराणा प्रताप के खिलाफ विवादित बयान को लेकर कहा कि यह बवाल अब थम नहीं सकता। जिन शिरोमणि महाराणा प्रताप ने गुलामी से हमें दूर रखने के लिए आजादी की लड़ाई लड़ी थी,उसे इन्होंने सियासत लड़ाई बता दी।उन्होंने सिर्फ महाराणा प्रताप को ही नहीं सभी को लपेट लिया। यह उनकी अज्ञानता की निशानी है जो यह भी बताती है कि कांग्रेस कितनी हताश हो रही हैं। रीट के पेपर के लीक के बाद यह उनकी चोचले बाजी है। कांग्रेसी भी आहत है। ध्यान डायवर्ट करने के लिए इस तरह की ओछी बात कही है, जो कि नहीं करनी चाहिए थी। उन्होंने यह बात कह कर हर राजस्थानी और भारतीयों के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाई है। बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए विधायक राजवी ने कहा कि मुख्यमंत्री बजट बनाने से पहले शेखचिल्ली के किस्से पढ़ रहे थे। उनका कोई विजन ही नहीं है। सरकार ने 1 जनवरी 2004 और उसके बाद नियुक्त हुए समस्त कार्मिकों के लिए आगामी वर्ष से पहले की तरह पेंशन योजना योजना लागू करने की घोषणा की है। लेकिन शर्त रख दी कि पहला रिटायरमेंट 2034 से पहले नहीं होगा। मुख्यमंत्री का कहना और ना कहने का क्या मायने रखता है, पता नहीं। क्या वह कोई एक्ट बना कर जाने वाले हैं या कोई फंडिंग करके जाने वाले हैं? इस तरह की बातें जो हाइपोथेटिकल है। बजट में रिफ्लेक्ट करती है तो बजट भी कमजोर होता है। राजवी बोले कि यूपी में बहुत जल्द चुनाव हो रहे है। भरोसा है कि 300 सीटे लेकर भाजपा अपनी जीत दर्ज करेगी। जितने भी लोग राजस्थान से पार्टी के प्रचार प्रसार के लिए वहां गए, उन्होंने बताया कि प्रदर्शन काफी अच्छा रहा और काम भी अच्छा किया है। योगी सरकार ने इमानदारी से काम किया है और कोई दाग भी नहीं है। इस बात से कईयों के पेट में भी दर्द हो रहा है। अब जनता जिसका साथ दे रही है, वह तो साफ ही दिख रहा है।राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शिवरात्रि से भागवत कथा करवाने का की घोषणा की है। इस पर विधायक राजवी ने हंसते हुए कहा कि भागवत कथा अच्छा है। जितना करो उतना ही अच्छा है। लेकिन कांग्रेस की स्थिति इतनी बिगड़ गई है कि उन्हें अभी गरुड़ पुराण करवाना चाहिए। अब उनके पास कुछ नहीं बचा है। इससे पहले भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नरपत सिंह राजवी का ऊपरना ओढ़ाकर स्वागत किया