उदयपुर-भगवान प्रजापत।
भाजपा के कई कार्यकर्ता मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के कुलपति अमरीका सिंह के विरोध में धरना प्रदर्शन कर रहे थे। उसी दौरान एनएसयूआई के कार्यकर्ता जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर पहुंचे और अमेरिका सिंह के समर्थन में नारेबाजी करने लगे देखते ही देखते भाजपा कार्यकर्ता कार्यक्रम को विफल होता देख गुंडागर्दी पर उतारू हो गये और एन एस यू आई के कार्यकर्ताओं को मारने के लिए दौड़ पड़े। हालांकि मौके पर खड़े पुलिस के जवानों ने बीच बचाव करते हुए एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं को जिला कलेक्ट्री अन्दर पहुंचा कर सुरक्षा प्रदान की। 
लेकिन एनएसयूआई के कुछ कार्यकर्ता बाहर रह गये तो भाजपा के कई कार्यकर्ता उनके पीछे मारने के लिए दौड़े जिससे एनएसयूआई के कार्यकर्ता कोट चौराहे की तरफ भागते हुए दिखाई दिए।जिनमें से कुछ कार्यकर्ता सड़क पर गिर गए। जिन्हें हल्की हल्की चोट भी लगी। विरोध ओर समर्थन करना सभी का अपना अधिकार है ऐसे में जहां भाजपा के कार्यकर्ता लंबे समय से अमेरिका सिंह का विरोध कर रहे हैं तो वही एनएसयूआई के कुछ कार्यकर्ता जब अमेरिका सिंह के समर्थन में आए तो भाजपा का कार्यक्रम असफल होते हुए दिखाई दे रहा था। ऐसे में भाजपा के कार्यकर्ता उत्तेजित हो गए और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं पर मारने के लिए गुंडों की तरफ दौड़ पड़े।
भाजपा के पदाधिकारियों को क्यों आया गुस्सा?
भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पिछले कई दिनों से सुखाडिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अमेरिका सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर हटाने की मांग कर रहे थे। लेकिन राज्य सरकार और राज्यपाल की और से किसी प्रकार की कोई प्रतिक्रिया नही आने पर सोमवार को एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्री के बाहर कुलपति के पक्ष में नारेबाजी की तो भाजपा के कार्यकर्ताओं आक्रोशित हो गए और उन्होंने एनएसयूआई की नारेबाजी पर एतराज जताते हुए हमला करने की कोशिश की। पुलिस ने बीच-बचाव किया। भाजपा के कार्यकर्ता एनएसयूआई के पीछे भागते नजर आए। 

भाजपा की गुंडागर्दी आई सामने।
भाजपा के जिला मंत्री और पूर्व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गजेन्द्र भंडारी ने उन पर हुए हमले के बाद सन्नी पोखरना पर आरोप लगाए थे और पार्टी के आलाकमान से उसके खिलाफ कार्यवाही की मांग की थी। लेकिन सोमवार को जिस तरह से भाजपा के पदाधिकारी ही एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं पर हमला करते दिखाई दिए। उसके बाद यह सवाल उठ रहे है कि क्या भाजपा के पदाधिकारी गुंडागर्दी कर रहे है।