जिले में बुधवार से बारिश का दाैर थम गया। हालांकि दिनभर बादलों की आवाजाही लगी रही, लेकिन बारिश नहीं हुई। वहीं बारिश थमने के साथ ही दिन व रात का तापमान भी बढ़ने लगा है। बुधवार काे अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री पहुंच गया। माैसम विभाग ने मानसून की विदाई तारीख तय कर दी है।

माैसम विभाग के अनुसार बीकानेर व जोधपुर संभाग के जिलों में 3 अक्टूबर से बारिश की गतिविधियों में कमी होगी। वहीं 4-5 अक्टूबर के बाद पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर और जोधपुर संभाग के जिलों में मौसम पूरी तरह से शुष्क रहने तथा मानसून के विदा होने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन रही है।

दिन-रात के तापमान मंे 10 डिग्री का अंतर
जिले में गुरुवार काे अधिकतम तापमान 1 डिग्री तापमान बढ़ गया। बुधवार काे दिन का पारा 33.0 डिग्री था। वहीं न्यूनतम तापमान भी 26 डिग्री पर पहुंच गया।

आगे क्या : 2 तक बारिश की संभावना
माैसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान ‘गुलाब’ का अवशेष सुस्पष्ट कम दबाव के तंत्र के रूप में गुजरात तट के आसपास स्थित है। इसके 30 सितंबर को तीव्र होकर डिप्रेशन के रूप में अरब सागर की खाड़ी में पहुंचने तथा 1 अक्टूबर के आसपास यह और तीव्र होकर चक्रवाती तूफान का रूप लेने वह पश्चिम दिशा (पाकिस्तान-मकरान तट) की और आगे बढ़ने की संभावना बनी हुई है।

झारखंड व आसपास के क्षेत्र के ऊपर एक वेलमार्क लो प्रेशर एरिया भी बना हुआ है। इसके असर से 30 सितंबर से 2 अक्टूबर के दौरान जोधपुर संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।