ब्यूरो रिपोर्ट। 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने टोंक जिले की नगरफोर्ट उप तहसील, सवाई माधोपुर जिले की मित्रपुरा उप तहसील और नागौर जिले की सांजू उप तहसील को को नई तहसील में क्रमोन्नत करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

नव क्रमोन्नत तहसील नगरफोर्ट में 4 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 17 पटवार मण्डल एवं 87 राजस्व ग्राम शामिल होंगे। वहीँ नव क्रमोन्नत तहसील मित्रपुरा में 3 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 11 पटवार मण्डल एवं 43 राजस्व ग्राम सम्मिलित होंगे तथा नव क्रमोन्नत तहसील सांजू में 5 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 15 पटवार मण्डल एवं 66 राजस्व ग्राम सम्मिलित होंगे।

 गहलोत ने वर्ष 2021-22 के बजट सत्र के दौरान प्रदेश में विभिन्न नए तहसील एवं उप तहसील कार्यालय खोलने तथा उप तहसील क्रमोन्नत करने की घोषणाएं की थीं।