मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रशासनिक सुधारों को जारी रखते हुए बीकानेर के देशनोक, हनुमानगढ़ के फेफाना और डूंगराना, चूरू जिले के साहवा एवं कातर छोटी, बाड़मेर जिले के नोखड़ा तथा अजमेर जिले के बान्दनवाडा में नवीन उप तहसील के सृजन को स्वीकृति दी है। 

नवीन उप तहसील देशनोक में 2 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 9 पटवार मण्डल एवं 22 राजस्व ग्राम शामिल होेंगे। नवीन उप तहसील फेफाना में 4 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 7 पटवार मण्डल एवं 43 राजस्व ग्राम शामिल होेंगे। जबकि नई उप तहसील डूंगराना में  4 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 13 पटवार मण्डल एवं 33 राजस्व ग्राम सम्मिलित होेंगे। नवीन उप तहसील साहवा में 2 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 8 पटवार मण्डल एवं 32 राजस्व ग्राम शामिल होेंगे। इसी प्रकार नवीन उप तहसील कातर छोटी में 3 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 11 पटवार मण्डल एवं 32 राजस्व ग्राम शामिल होेंगे। नवीन तहसील नोखड़ा में 3 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 12 पटवार मण्डल एवं 113 राजस्व ग्राम शामिल होेंगे। नवीन उप तहसील बान्दनवाडा में 3 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 11 पटवार मण्डल एवं 24 राजस्व ग्राम शामिल होेंगे।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने वर्ष 2021-22 के बजट सत्र के दौरान विभिन्न तहसीलों एवं उप तहसीलों के सृजन की घोषणाएं की थी।