ब्यूरो रिपोर्ट!

प्रदेश में तीसरे लॉकडाउन का असर दिन-ब-दिन सामने नजर आ रहा है। इससे पहले पिछले पखवाड़े के दौरान दो लाख से ऊपर पहुंच चुका एक्टिव केस का ग्राफ शनिवार को 56628  की संख्या पर आ गया। प्रदेश में शनिवार को कुल 2314 पॉजिटिव केस दर्ज किए गए। इनमें से सर्वाधिक जयपुर में 401,अलवर में 178 और जोधपुर में 171 पॉजिटिव केस दर्ज किए गए। वहीं शनिवार को प्रदेश में कोरोना के 70 मरीजों ने दम तोड़ दिया। इनमें सर्वाधिक जयपुर में 13, बीकानेर में 7 और उदयपुर के साथ जोधपुर में 6-6 मरीजों की कोरोना से मौत हो गई। देखा जाए तो लॉकडाउन मे सख्ती के चलते कोरोना केस मे गिरावट दर्ज होना शुरू हुई है। वहीं अगर सैंपल लेने की  बात की जाए तो शुक्रवार तक प्रदेश में एक करोड़ 46 लाख 9750 लोगों के सैंपल लिए जा चुके थे। शनिवार को यह संख्या एक करोड़ 52 लाख 1951 बताई गई। यानी कि 24 घंटे की अवधि के दौरान पूरे प्रदेश में 52201 लोगों के सैंपल लिए गए। इसमें अकेले जयपुर में 7299 लोगों के सैंपल लिए गए। इसमें से सिर्फ 401 संक्रमित केस मिले। अब आंकड़े सच कह रहे हैं या हकीकत कुछ और है। यह सब लॉकडाउन खुलने के बाद 7 दिन की अवधि के दौरान सामने आ जाएगा।