ब्यूरो रिपोर्ट,

भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय नेतृत्व ने राजस्थान विधानसभा के उपचुनावों  के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है,  जो सहाड़ा, राजसमंद और सुजानगढ़ विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार करेंगे।भाजपा द्वारा जारी स्टार प्रचारकों की सूची मे नेताओं मे बैलेंसिग का प्रयास किया गया है। इसी के साथ स्टार प्रचारकों की सूची में वसुंधरा राजे का नाम चौथे नंबर पर उल्लेख किया गया है। भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, प्रदेश सह प्रभारी एवं सांसद भारतीबेन,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव, सांसद ओमप्रकाश माथुर, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुनराम मेघवाल, कैलाश चौधरी, किशन लाल गुर्जर, राष्ट्रीय मंत्री डॉ. अलका गुर्जर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, अशोक परनामी, विधायक वासुदेव देवनानी, नारायण सिंह देवल, जोगेश्वर गर्ग, प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, मदन दिलावर सुशील कटारा, दीया कुमारी, सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीणा, राजेंद्र गहलोत, कनक मल कटारा, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद सीपी जोशी, सांसद सुभाष बहेडिया, राहुल कस्वा, पूर्व सांसद नारायण लाल पंचारिया शामिल हैंl