ब्यूरो रिपोर्ट

प्रदेश में हो रहे उपचुनाव में एक बहुत ही रोचक बात सामने आई है। 3 सीटों पर हो रहे इस उपचुनाव में कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियों के प्रत्याशी करोड़पति है। इन सब में भी राजसमंद से कांग्रेस टिकट पर लड़ रहे तनसुख बोहरा सबसे ज्यादा संपत्ति के मालिक हैं। नामांकन दाखिल करने के बाद सामने आई जानकारी के अनुसार सुजानगढ़ के कांग्रेस प्रत्याशी मनोज कुमार के पास सात करोड़ तो भाजपा प्रत्याशी खेमाराम मेघवाल के पास भी एक करोड़ 90 लाख रूपए से ज्यादा की संपत्ति है। खेमाराम को वाहनों का भी शौक है। उनके पास सात कारे हैं, ट्रैक्टर है, मोटरसाइकिल भी है। वही मनोज मेघवाल और उनकी पत्नी और बच्चों के पास लगभग 1 किलो सोना है। बात करें सहाड़ा की। तो यहां से भाजपा प्रत्याशी रतन लाल जाट और उनकी पत्नी के पास लगभग 7:30 करोड़ की चल अचल संपत्ति है। कांग्रेस प्रत्याशी गायत्री देवी के पास भी दो करोड़ 11 लाख से ज्यादा की चल अचल संपत्ति है। वाहनों के मामले में गायत्री देवी भाजपा प्रत्याशी से आगे हैं। उनके पास सात ट्रैक्टर जेसीबी, कार और जीप है। राजसमंद की बात करें तो कांग्रेस प्रत्याशी तनसुख बोहरा और उनकी पत्नी दोनों ही करोड़पति है। दोनों के पास लगभग ढाई किलो सोना है। 5 एकड़ से ज्यादा की कृषि भूमि है। और दोनों के नाम 17 करोड़ ₹68 लाख से ज्यादा की चल अचल संपत्ति है। वही दोहरा के सामने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही दीप्ति माहेश्वरी और उनके पति भी करोड़पति हैं। पति पत्नी के पास 1 किलो से भी ज्यादा सोना है। ड्यूटी माहेश्वरी के नाम गुड़गांव में लगभग डेढ़ करोड़ की लागत का एक फ्लैट भी है। दीप्ति माहेश्वरी के पास चार करोड़ 33 लाख से ज्यादा की चल अचल संपत्ति दर्शाई गई है।